इस post me apko Muhavare (मुहावरे) In Hindi padne ko milenge. Yamaha apko Hindi ke Muhavre (अर्थ ) meanings or pictures ke sath milenge.

Muhavare In Hindi

 

अंग-अंग ढीला होना

अर्थ = बहुत थक जाना

वाक्य = शादी मे मेहमानो के स्वागत के काम मे बहुत थक गया, मेरा अंग-अंग ढिला हो रहा हैं।

अंगूठा दिखाना 

अर्थ = साफ इंकार कर देना।

वाक्य = आज जब मैंने उससे पैसे मांगे तो उसने मुझे अंगूठा दिखा दिया।

अंग-अंग मुस्काना

अर्थ = बहुत प्रसन्न होना।

वाक्य = एग्ज़ाम मे टॉप करने की खबर सुनकर पिता का अंग-अन  मुस्करा उठा।

अक्ल का दुश्मन

अर्थ = महा मूर्ख।

वाक्य = सुमित तू मेरी बात क्यो नही मानता, अक्ल के दुश्मन को तो कुछ कहना व्यर्थ है।

अपना उल्लू सीधा करना

अर्थ = स्वार्थ पूरा करना

वाक्य = लोग मरें या जिएं, हमे क्या हमे अपना देखना है ये अपना उल्लू सीधा करना है।

अपने मुंह मियां मिठू बनना

अर्थ = अपनी प्रशंसा खुद करना

वाक्य = अपने मुंह मियां मिठू बनने से क्या लाभ है? मैं तुम्हें अच्छी  तरह जानता हूं।

आंखों का तारा

अर्थ = बहुत प्यारा

वाक्य = कृष्ण यशोदा माता की आंखों के तारे थे।

आंखों में धूल झोंकना

अर्थ = धोखा देना

वाक्य = फ़िर से चोर पुलिस की आंखों में धूल झोंककर भाग गये

आँसू पोंछना

अर्थ = दिलासा देना

वाक्य = दुखियों के आंसू पोंछना ही सबसे बड़ा धर्म है ।

Muhavare in Hindi

with Pictures

आकाश-पाताल एक करना

अर्थ = अत्याधिक परिश्रम करना

वाक्य = मोहन ने एग्ज़ाम मे टॉप करने के लिये आकाश-पाताल एक कर दिया।

Muhavare In Hindi

 

आस्तीन का साँप

अर्थ = विश्वासघाती मित्र

वाक्य = राहुल ने लड़ाई करवाई, ये तो आस्तीन का साँप निकला।

आसमान टूट पडना

अर्थ = बड़ा संकट आना

वाक्य = रोहित के माता-पिता की दुर्घटना मे डेथ हो गयी, बेचारे पे आसमान टूट पड़ा।

आव-भगत करना

अर्थ = सत्कार करना

वाक्य = केशव ने सुधीर की अच्छी आव-भगत की।

आंखे दिखाना

अर्थ = क्रोध से घूरना

वाक्य = अपना काम निकल जाने पर उसने आंखे दिखानी शुरू कर दी।

अंजर-पंजर ढीले होना

अर्थ = (बहुत थक जाना)

वाक्य = आज दिन भर की दौड़ भाग मे मेरे अंजर-पंजर ढीले हो गये।

आग मे घी डालना

अर्थ = क्रोध को और भड़काना

वाक्य = रोहित और मोहित की लड़ाई मे सुमित ने रोहित को भड़का दिया, लड़ाई और बढ़ गयी।

ईद का चांद होना

अर्थ = (बहुत दिनों में दिखाई देना)

वाक्य = सुमित कहा था यार! इतने दिनो बाद दिखा तू तो ईद का चांद हो गया है।

ईट से ईट बजाना

अर्थ = सर्वनाश कर देना।

वाक्य = अगर दुश्मन ने इधर देखा तो उसकी ईट से ईंट बजाई ।

ईट का जवाब पत्थर से देना

अर्थ = जबरदस्त बदला लेना

वाक्य = भारत अपने दुश्मनो को ईट का जवाब पत्थर से देगा।

Muhavare In Hindi

 

इधर की उधर लगाना

अर्थ = चुगली करना

वाक्य = भाई विकास इधर की बात उधर मत किया कर, ये अच्छी बात नही है।

उंगुली पर नाचना

अर्थ = वश में करना।

वाक्य = विवाह होते ही सुनील को बीवी ने उसको उंगली पर नचाना शुरू कर दिया।

उन्नीस-बीस का अन्तर

अर्थ = बहुत थोड़ा फर्क होना।

वाक्य = मेरे और रोहित में सिर्फ उन्नीस-बीस का ही अन्तर है।

एड़ी चोटी का जोर लगाना

अर्थ = कठोर परिश्रम करना।

वाक्य = प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने के लिए मुझे एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा।

एक तीर से दो शिकार करना

अर्थ = एक साधन से दो काम करना

वाक्य = आज दोनो काम सही हो गये, एक तीर से दो शिकार कर लिये।

कमर कसना

अर्थ = तैयार होना।

वाक्य = शत्रु से लड़ने के लिए कमर कस लो।

कलई खुलना

अर्थ = भेद खुलना।

वाक्य = रोहित बहुत भोला बनता था,पर आज उसकी कलई खुल गयी।

कान कतरना

अर्थ = बहुत चालाक होना।

वाक्य = ये आजकल के बच्चे बड़ों-बड़ों के कान कतरने लगे हैं।

कान पर जूं न रेंगना

अर्थ = कोई प्रभाव न होना,

वाक्य = ध्यान न दे कितना ही आन्दोलन कर लो, सरकार के कानों पर जूं न रेंगी।

काला अक्षर मैंस बराबर

अर्थ = बिल्कुल अनपढ़।

वाक्य = हरीश के लिए तो अंग्रेजी काला अक्षर भैंस बराबर है।

कमर टूटना

अर्थ = बेसहारा होना

वाक्य = पिता के मर जाने के बाद मोहित की कमर ही टूट गयी।

Hindi Muhavare with Meanings and Sentences with Pictures

कागज काले करना

अर्थ = व्यर्थ लिखना

वाक्य = कागज काले करने से परीक्षा में सफलता नहीं मिल।

कोल्हू का बैल

अर्थ = दिन भर परिश्रम करने वाला।

वाक्य = रोहित सारे दिन बहुत मेहनत करता है कोल्हू का बैल है रोहित एकदम।

कुते की मौत मरना

अर्थ = बुरी तरह मरना

वाक्य = बाइक से गिरने के बाद इसके ऊपर से दस गाडिया गुजर गयी, बेचारे की किस्मत कैसी थी।

कमान से तीर निकलना

अर्थ = मुँह से बात निकलना

वाक्य = अब पीछे हटने का कोई सवाल ही पैदा नही होता, कमान से तीर निकल चुका है।

कच्चा चिट्ठा खोलना

अर्थ = गुप्त बाते बताना

वाक्य = अगर तुने मेरी बात बताई तो में तेरा सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूँगा।

काया पलट जाना

अर्थ = जीवन का रूप ही बदल जाना।

वाक्य = उसकी लौटरी लग गयी, उसकी तो अब काया ही पलट गई।

Muhavare

 

कान भरना

अर्थ = किसी के खिलाफ भड़काना

वाक्य = उसने रोहित के मेरे खिलाफ कान भर दिये हैं।

खुन खौलना

अर्थ = क्रोधित होना

वाक्य = कोई  किसी की मा बहन को गाली देता है तो मेरा खुन खौलने लगता हैं।

खरी-खोटी सुनाना

अर्थ = भला बुरा कहना

वाक्य = आज उसने मुझे बहुत खरी-खोटी सुना दी।

गले का हार

अर्थ = बहुत प्यारा

वाक्य = श्री राम कौशल्या के गले का हार थे।

गुड़-गोबर करना

अर्थ = बना हुआ काम बिगाड़ना

वाक्य = इसने बॉस से उल्टा बोल कर सब गुड़-गोबर कर दिया।

गुण गान करना

अर्थ = बड़ाई करना

वाक्य = हनुमान श्री राम का गुणगान करते थे।

गिरगिट की तरह रंग बदलना

अर्थ = बाते बदलना

वाक्य = कल तू मेरी साइड था आज राम की साइड है, तू तो गिरगिट की तरह रंग बदलता है।

hindi Muhavare

 

गाल फूलाना

अर्थ = रूठ जाना

वाक्य = नेहा को बर्थडे विश करना भुल गया, अभी तक गाल फूला के बैठी है।

घी के दिये जलाना

अर्थ = बहुत हर्ष मनाना।

वाक्य = यदि मेरी एक लाख की लाटरी निकल जाए तो घी के दिये जलाऊ।

घर का ना घाट का

अर्थ = कही का नही

वाक्य = उसकी नौकरी भी चली गयी और अपना काम भी बन्द ना घर का रहा ना घाट का।

घोड़े बेच के सोना

अर्थ = बेफिक्र होकर सोना

वाक्य =परीक्षा खत्म होते ही ये तो घोड़े बेच के सो गया।

घाव पर नमक छिड़कना

अर्थ = दुख मे और दुख देना

वाक्य = रोहन पहले से ही दुखी है तुमने उसे परेशान करके घाव पर नमक छिड़क दिये।

चूड़ियां पहनना

अर्थ = कायर बनना।

वाक्य = यदि तुम शत्रु से नहीं लड़ सकते तो चूड़ियां पहन लो।

चांद का टुकडा

अर्थ = बहुत सुन्दर

वाक्य = सोहन को एकदम चांद का टुकडा है, उसकी माँ रोज काला टीका लगाती हैं।

चकमा देना

अर्थ = धोखा देना

वाक्य = चोर पुलिस को चकमा देकर भाग गया।

चिकना घड़ा होना

अर्थ = बेशर्म होना

वाक्य = आकाश को समझाने का कोई फायदा नही, वो तो एकदम चिकना घड़ा हो रखा है।

छक्के छुड़ाना

अर्थ = हरा देना।

वाक्य = मैच में भारत ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिये।

छाती पीटना

अर्थ = मातम मनाना

वाक्य = अपने खास मित्र की मौत की खबर सुनकर पापा छाती पीट रहे थे।

Hindi Muhavare Emoji with Answers

 

जी चुराना

अर्थ = परिश्रम से बचने के लिए बहाने करना

वाक्य = जो विद्यार्थी अध्ययन से जी चुराते हैं वे कभी सफल नहीं हो।

जूती चाटना

अर्थ = खुशामद करना

वाक्य = बॉस की जूती चाटकर ही उसका प्रमोशन हुआ है।

जमीन आसमान एक करना

अर्थ = बहुत मेहनत करना

वाक्य = आज दीपांशू के पास इतना बड़ा घर और महँगी गाड़ी है, इसके लिये उसने जमीन आसमान एक कर दिया था।

टस से मस न होना

अर्थ = कुछ भी प्रभाव न पड़ना

वाक्य = इसको बोला हैं समान ले आ लेकिन ये टस से मस नही हुआ।

टका सा जवाब देना

अर्थ = साफ इंकार कर देना।

वाक्य = जब मैंने मोहित से पैसे मांगे,उसने टका से जवाब दे दिया।

टाग अड़ाना

अर्थ = बाधा डालना

वाक्य = जब भी मेरा काम बनने लगता है, कोई न कोई टांग अड़ा देता है।

टूट पडना

अर्थ = आक्रमण करना

वाक्य = सभी लोगो को इतनी भूख लगी थी कि खाना देखते ही सभी टूट पडे।

ठन-ठन गोपाल

अर्थ = खाली जेब होना

वाक्य = सोनू तो ठन-ठन गोपाल है वो कहा से पैसे देगा।

ठेंगा दिखाना

अर्थ = इनकार करना

वाक्य = बुरा वक्त आने पर दोस्तो ने मुझे ठेंगा दिखा दिया।

तूती बोलना

अर्थ = प्रभाव होनाा

वाक्य = आजकल तो सब जगह सुनील भाई की ही तूती बोल रही है।

तिल का ताड़ बनाना

अर्थ = छोटी सी बात को बढ़ा चढ़ाकर बताना

वाक्य = सीमा ने आज मैडम के आगे तिल का ताड़ बना दिया।

दालन गलना

अर्थ = वश न चलना

वाक्य = पत्नी के सामने सुरेन्द्र की दाल नहीं गलती।

दाँतों तले अंगुली दबाना

अर्थ = हैरान होना।

वाक्य = मदारी का खेल देखकर दर्शक दांतों तले अंगुली दबाने  लगे।

दाल मे काला होना

अर्थ = संदेह होना

वाक्य = आज सुमित बहुत चुप हैं, मुझे लगता है दाल मे जरुर कुछ काला है।

दिमाग सातवे आसमान पर होना

अर्थ = बहुत अधिक घमंड होना

वाक्य = शर्माजी के लड़के की सरकारी नौकरी लग गयी, वो तो अब सातवे आसमान पर हैं।

दिल बाग-बाग होना

अर्थ = बहुत प्रसन्न होना

वाक्य = सालो बाद बेटे को देखकर माँ का दिल बाग-बाग हो गया।

दूध का धूला

अर्थ = निर्दोष

वाक्य = पंकज तो दूध का धूला है, बिना बात इसको चोरी के इन्जाम मे फँसाया जा रहा है।

मुहावरे और उनके अर्थ

दूध का दूध पानी का पानी

अर्थ = उचित न्याय करना

वाक्य = न्यायधीश ने इस मामले मे दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया।

hindi ke Muhavare

 

दिन-रात एक करना

अर्थ = बहुत परिश्रम करना।

वाक्य = दिन रात एक करने के बाद सरकारी नौकरी हाथ लगी है।

नौ दो ग्यारह होना

अर्थ = भाग जाना

वाक्य = पुलिस को आते देख चोर नाम नौ दो ग्यारह हो गये।

नाक मे दम करना

अर्थ = बहुत परेशान करना

वाक्य = इस बच्चे ने उधम मचा रखा हैं, नाम मे दम कर दिया।

नमक-मिर्च लगाना

अर्थ = बढ़ा-चढ़ाकर कहना

वाक्य = छोटी बहन ने नमक-मिर्च लगाकर मेरी शिकायत पापा से कह डाली।

पानी-पानी होना

अर्थ = लज्जित होना

वाक्य = जब सुमित चोरी करते पकडा गया तो वह पानी-पानी को गया।

पेट में चूहें कूदना

अर्थ = बहुत भूख लगना।

वाक्य = कुछ खाने को दे दो पेट में चूहें कूद रहे हैं।

बायें हाथ का खेल

अर्थ = आसान काम

वाक्य = उस पहलवान को पछाड़ना तो मेरे बायें हाथ का खेल है।

मक्खी चूस

अर्थ = बहुत कंजूस

वाक्य = भला वह मक्खी चूस क्या चंदा देगा।

मुँह मे पानी आना

अर्थ = ललचाना

वाक्य = मिठाईया देख कर मेरे मुँह मे पानी आ गया।

मगरमच्छ के आँसू बहाना

अर्थ = दिखावटी सहानूभूति प्रकट करना

वाक्य = रोहन को थोड़ा-सा गुस्सा किया तो वो मगरमच्छ के आँसू बहाने लगा।

टेढ़ी खीर

अर्थ = कठिन काम

वाक्य = मोहन सेठ से पैसे निकलवाना टेढ़ी खीर है।

पेट में दाढ़ी होना

अर्थ = छोटा किंतु चालाक

वाक्य = विपिन को तुम छोटा न समझो, इसके पेट में दाढ़ी है।

पत्थर की लकीर

अर्थ = पक्की बात

वाक्य = बाबा जी की बात बिलकुल सच्च होती है, एक दम पत्थर की लकीर है।

पलको पर बिठाना

अर्थ = बहुत अधिक आदर स्वागत करना

वाक्य = गुप्ता ने विदेश से आए बेटे को पलको पे बिठा लिया।

बाल की खाल निकालना

अर्थ = छोटी से छोटी बातो पर तर्क करना

वाक्य = मीना हमेशा बाल की खाल निकालने मे लगी रहती हैं।

बहती गंगा मे हाथ धोना

अर्थ = समय का लाभ उठाना

वाक्य = सोहन के बिज़नेस से सब मालामाल हो गय, सबने बहती गंगा मे हाथ धो लिये।

भीगी बिल्ली बनना

अर्थ = डर कर दुबक कर बैठ जाना

वाक्य = मोंटी के आते ही रोहन भीगी बिल्ली बन जाता हैं, तब उसकी चूं भी नही निकलती।

हाथ पैर मारना

अर्थ = बहुत प्रयास करना

वाक्य = गुप्ता ने अपने बेटे की नौकरी लगवाने के लिये बहोत हाथ पैर मारे।

हाथ मलना

अर्थ = बाद में पछताना

वाक्य = अब हाथ मलने से क्या होगा, जब बोला था पढ़ ले नही तो फेल हो जाएँगा।

हक्का-बक्का रह जाना

अर्थ = हैरान रह जाना

वाक्य = घर मे लाश को देख कर मोहन हक्का-बक्का रह गया।

लोहे के चने चबाना

अर्थ = बहुत कठिनाई से सामना करना

वाक्य = मुगल सम्राट अकबर को राणाप्रताप के साथ टक्कर लेते समय लोहे के चने चबाने पड़े।

to dosto apko ye Muhavare in Hindi kaise lage hume comment me apni reactions jaroor btaye or agar apko ye Hindi Muhavare pasand aaye to inhe apne dosto ke sath jarooor share kare.

One thought on “Muhavare In Hindi With Meaning | मुहावरे हिंदी में”
  1. Every weekend i used to go to see this website, because i want enjoyment,
    as this this web page conations actually pleasant funny material too.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *